तेलाई लेक और काचन नदी का बदलेगा स्वरूप, विकास कार्यों का आयुक्त ने लिया जायजा
अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्र विस्तार, वॉकिंग पाथवे और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता
सिंगरौली। शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने और पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख स्थलों को विकसित करने की दिशा में नगर निगम सिंगरौली ने कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने सोमवार को तेलाई लेक एवं काचन नदी तट पर अमृत योजना के अंतर्गत संचालित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।