अब 15 मिनट में पश्चिमी प्रवेश मार्ग से पहुंचेंगे काशी
मोहनसराय-कैंट स्टेशन मार्ग को डबल सर्विस रोड के साथ छह लेन में किया गया है विकसित
वाराणसी।भविष्य में देव दीपावली, कुंभ और माघ मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान काशी और प्रयागराज के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही में बनारस के पश्चिमी प्रवेश मार्ग पर भीषण जाम की बाधा अब नहीं सताएगी। काशी में प्रवेश करने के पश्चिमी प्रवेश मार्ग मोहनसराय-कैंट मार्ग को सिक्स लेन बनाया गया है। दोनों तरफ डबल सर्विस रोड को मिलाकर कुल 10 लेन की सड़क और मोहनसराय में काशी की धार्मिक पहचान के अनुरूप प्रवेश द्वार लगभग तैयार है। कई विशेषताओं वाला यह मार्ग शंख, त्रिशूल, डमरू समेत धर्म नगरी के प्रतीकों से सजाया गया है। सामान्य दिनों में भी जाम के बोझ से जूझते रहे इस मार्ग से काशी में प्रवेश के लिए लगने वाला लगभग 45 मिनट का समय घटकर 15-20 मिनट रह जाएगा।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS #VaranasiUpdate 👇👇