गुप्त सूचना के आधार पर कमतौल थाना अंतर्गत ग्राम रजौन से कुल-450 लीटर नेपाली सोफिया देशी शराब को जप्त करते हुए अरुण दास पिता महेन्द्र दास साo रामपाली थाना बेनीपट्टी जिला मधुबनी को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जाले थाना कांड संख्या 194/26 धारा 109(1) BNS के प्राथमिकी वांछित अभियुक्त मिथुन नायक पिता चंदेश्वर नायक साo भतराहा थाना जाले जिला दरभंगा एवं जाले थाना कांड संख्या 146/26 के प्राथमिकी अभियुक्त रूपेश कुमार पिता स्वo गरीब नाथ साo बसंत थाना जाले जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर APM थाना अंतर्गत ग्राम हिछौल से एक मोटरसाईकिल के साथ 08 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया।
APM थाना अंतर्गत ग्राम मलहीपट्टी बहादुर से पंचदेव सहनी पिता गौरी सहनी साo मलहीपट्टी बहादुरपुर थाना अशोक पेपर मिल जिला दरभंगा को 20.280 लीटर विदेशी शराब एवं 3.7 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।