*छठ महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने हराही पोखर एवं केएम टैंक पोखर का किया भ्रमण*
*घाटों पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सक्रिय रहने का दिया निर्देश*
दरभंगा, 15 नवम्बर 2026 :-
छठ महापर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जलरड्डी द्वारा शहर के प्रमुख छठ घाटों हराही पोखर एवं केएम टैंक पोखर का भ्रमण कर छठी मैया के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर दोनों वरीय अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही,भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि घाटों पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर लगातार सक्रिय रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन द्वारा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar