
#बालाघाट
अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य श्री भगत सिंह नेताम का दौरा कार्यक्रम
मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत सिंह नेताम 22 अक्टूबर को प्रात: 10:30 बजे दमोह से मलाजखंड के प्रस्थान करेंगे और प्रात: 11:30 बजे एचसीएल गेस्ट हाउस मलाजखंड में युनियन के अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कामगारों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12 बजे एचसीएल सभागार में एचसीएल के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और दोपहर 2:30 बजे खदान का भ्रमण करेंगे। श्री नेताम शाम 05 बजे दमोह पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य श्री नेताम 23 अक्टूबर को प्रात: 11:30 बजे दमोह से भरवेली पहुंचेंगे और भरवेली गेस्ट हाउस में युनियन के अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कामगारों से चर्चा करेंगे। दोपहर 12 बजे वे भरवेली माइन सभागार में भरवेली, उकवा एवं तिरोडी माइंस के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और दोपहर 2:30 बजे खदान का भ्रमण करेंगे। श्री नेताम अपरान्ह 4:30 बजे सर्किट हाउस बालाघाट में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे और शाम 06 बजे बालाघाट से दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal