Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

"ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत सीआईए पलवल को मिली सफलता, कार हमले और जानलेवा हमले के मामले में शामिल 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल। Aonenews अरविन्द बक्शी पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ पलवल पुलिस ने दिनांक 21 फरवरी 2026 को ओल्ड जीटी रोड, नियर डबचिक के पास हुई हिंसक वारदात और जानलेवा हमले के मामले में गहन कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने में सफलता हासिल की है। सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि दिनांक 21 फरवरी 2026 की रात को पीड़ित रोहित पुत्र स्व. सुखराम निवासी बेढा पट्टी, होडल अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से लौट रहा था। डबचिक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात हमलावरों ने बलेनो व क्रेटा गाड़ियों से उसका रास्ता रोका तथा चेहरे को कपड़े से ढककर हथौड़े, डंडों व अवैध हथियारों (कट्टा/रिवॉल्वर) से हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, पीड़ित पर हथौड़े से वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना होडल में मामला दर्ज किया गया। मामले में पहले ही आरोपियों कृष्ण निवासी बेढा पट्टी, होडल को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद किया गया। तदोपरांत आरोपी सुनील कुमार निवासी हसनपुर रोड, होडल को गिरफ्तार कर 1 अवैध देशी कट्टा, 7 जिन्दा रौंद तथा वारदात में प्रयुक्त मारुति सुजुकी बलेनो गाड़ी बरामद की गई तथा आरोपी हरेन्द्र उर्फ हर्रो निवासी बेढा पट्टी, होडल की गिरफ्तारी के बाद अवैध देशी रिवॉल्वर, 3 खाली कारतूस, 37 जिन्दा रौंद तथा प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद की गई। सीआईए पलवल प्रभारी ने बताया कि दिनांक 15 अगस्त को उनकी टीम ने चार आरोपियों बेढा पट्टी, होडल निवासी सुरेंद्र पुत्र सुखीराम व अमित पुत्र रणवीर, तरुण उर्फ सुक्खा निवासी कच्चा तालाब होडल तथा संदीप निवासी भीड़ूकी को गिरफ्तार कर इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए। सभी चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। #palwalpolice

Faridabad, Faridabad | Aug 16, 2026

MORE NEWS