गोरखपुर में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनसुनवाई के दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर मामलों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि हर शिकायत का समय पर और सही तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी फरियादी को अपनी समस्या लेकर बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने, समस्या का स्थायी समाधान निकालने और शिकायतों की लगातार समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews