संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के कटया गांव में 80 साल से ज्यादा उम्र के किसान दयाराम चौधरी और देवानंद चौधरी पारंपरिक खेती से हटकर सूरन यानी जिमीकंद की व्यावसायिक खेती कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं। करीब एक-एक एकड़ में सूरन की खेती से दोनों किसानों को लगभग तीन लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है। किसानों का कहना है कि सूरन की बाजार में अच्छी मांग है और करीब 50 से 60 रुपये किलो तक इसका भाव मिल जाता है। वहीं उद्यान विभाग के मुताबिक जिले में करीब 15 हेक्टेयर में सूरन की खेती हो रही है और किसानों को 24 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक अनुदान भी दिया जा रहा है।
[Santkabirnagar, Dhanghata]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #Santkabirnagar #Dhanghata