संतकबीर नगर के बेलौली गांव में दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर मंगलवार को मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी थाने पहुंचे। एक पक्ष का मुकदमा दर्ज होने और दूसरे पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई न होने को लेकर विधायक ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। इसी दौरान मेंहदावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से विधायक की नोकझोंक भी हुई। विधायक ने डीएम और एसपी से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। डीएम के आश्वासन के बाद मामले की जांच सीओ यातायात को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक तीन दिन में जांच पूरी की जाएगी और अगर दूसरे पक्ष के आरोप सही पाए गए तो उसका भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
[Mehdawal, Anil Tripathi]
#Mehdawal #AnilTripathi