एमपी के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र में डीजल की भारी किल्लत से परेशान और आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को पिपरिया के सिलारी चौराहे पर चक्का जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। किसानों के इस अचानक किए गए आंदोलन से चौराहे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।