देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
देवरिया। देवरिया की राजनीति से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। जिले के पूर्व सांसद एवं सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में रविवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया से भाजपा के सांसद हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जन्म 30 जून 1935 को देवरिया जिले के बैतालपुर विकासखंड के बरपार गांव में हुआ था। उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे।
वर्ष 1996 में उन्होंने देवरिया सदर लोकसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज की। इसके बाद 1999 में दूसरी बार सांसद चुने गए। उन्हें देवरिया से भाजपा का पहला सांसद बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।
Deoria, Deoria | Nov 8, 2026