फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा में छोड़ा गया बंपर पानी, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
फर्रुखाबाद। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के बाद अब फर्रुखाबाद में गंगा उफान पर है। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से गंगा नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही रामगंगा नदी में भी विभिन्न बैराजों से पानी डिस्चार्ज किया गया है, जिससे तटीय इलाकों में अलर्ट की स्थिति है।
गंगा नदी की स्थिति:
10 जुलाई को नरौरा और अन्य बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर 134.65 मीटर पर पहुंच गया है। बांधों से छोड़े गए पानी का विवरण इस प्रकार है:
बिजनौर बांध: 61,200 क्यूसेक
हरिद्वार बांध: 60,518 क्यूसेक
नरौरा बांध: 57,677 क्यूसेक
रामगंगा नदी का हाल:
गंगा के साथ-साथ रामगंगा नदी में भी पानी छोड़ जा रहा है। खो, हरेली और रामनगर बैराज से कुल 43,958 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया है।