
Breaking News
नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त मथुरा से गिरफ्तार
अलीगढ़ / इगलास
थाना इगलास पुलिस टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी एडमिट कार्ड व ज्वाइनिंग लेटर देकर 10,00,000/- रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 29 मई 2024 को पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना इगलास में मु0अ0सं0 302/2024 (धारा 420, 467, 468, 471 भादवि) पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों ने प्रार्थी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फर्जी प्रवेश पत्र तथा नियुक्ति पत्र थमाकर 10 लाख रुपये ठग लिए थे।
पुलिस की कार्रवाई व गिरफ्तारी:
थाना इगलास पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त संदीप कुमार (पुत्र सतवीर सिंह, निवासी: मिठौली, थाना नौहझील, जिला मथुरा) को उसके गृह जनपद मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
पकड़े गए अभियुक्त संदीप कुमार और अन्य सहयोगियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं:
मु0अ0सं0 302/2024 धारा 420/467/468/471 भादवि — थाना इगलास, अलीगढ़।
मु0अ0सं0 72/2024 धारा 406/420/467/468/471/504/506 भादवि — थाना टप्पल, अलीगढ़।
मु0अ0सं0 24/2026 धारा 3(5)/318(4)/61(2) भादवि — थाना साइबर क्राइम, मथुरा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 श्री बद्रीराम (थाना इगलास, अलीगढ़)
का0 मिथुन कुमार (थाना इगलास, अलीगढ़)
का0 अभय कुमार (थाना इगलास, अलीगढ़)
Aligarh Police
Koil, Aligarh | Aug 31, 2026