
सुधीर कुमार, महाप्रबंधक ने पार्बती-II पावर स्टेशन (800 मैगावाट) में पावर स्टेशन प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया
कुल्लू : सुधीर कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिक) ने दिनांक 10 नवंबर, 2026 को पार्बती-II पावर स्टेशन (800 मैगावाट ) के नगवाईं में स्थित प्रशासनिक परिसर में पावर स्टेशन प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है । इससे पूर्व भी वे पार्बती-II पावर स्टेशन के पावर हाउस में कांसेप्ट टू कमिश्ननिंग की भूमिका में रहे । विदित हो कि वे दिनांक 09 नवंबर, 2026 तक पार्बती-III पावर स्टेशन, बिहाली में पावर स्टेशन प्रमुख के तौर पर तैनात रहे है। सुधीर कुमार ने दिनांक 12 नवंबर 1998 को एनएचपीसी के सलाल पावर स्टेशन से अपने गौरवपूर्ण सेवाकाल का शुभारंभ किया । इसके पश्चात वर्ष 2004 से 2008 तक उन्होंने चमेरा-II पावर स्टेशन, वर्ष 2009 से 2020 तक पार्बती परियोजना चरण-II तथा वर्ष 2021 में चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट की पकलदुल परियोजना में भी अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। तदुपरांत वर्ष 2025 में उन्होंने डुगर जलविद्युत निर्माणाधीन परियोजना (500 मैगावाट) में परियोजना प्रमुख के तौर पर अपनी सेवाएं दी तथा दिनांक 30 जुलाई 2025 से पार्बती-III पावर स्टेशन में अपनी सेवाएँ प्रदान करते हुए पावर स्टेशन के प्रमुख के रूप में अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक क्षमता से पावर स्टेशन को मार्गदर्शन प्रदान किया। पार्बती-II पावर स्टेशन प्रमुख के रूप में पदभार करते हुए उन्होंने पार्बती-II के विभिन्न विभागों में तैनात कार्मिकों से आवाहन किया कि वे पूरी निष्ठा, कौशल तथा मेहनत से कार्य करें ताकि हम देश के इस अग्रणी पावर स्टेशन एवं निगम को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करवाने में सहयोगी तथा सच्चे सारथी बन सकें ।
Kullu, Kullu | Nov 11, 2026