Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बाजपुर न्यूज कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिला मोर्चा की संकल्प गोष्ठी आयोजित बाजपुर। कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली" अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा केलाखेड़ा मंडल द्वारा सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में एक जागरूकता एवं संकल्प गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने खाद्य तेल की बचत एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष उमा जोशी, जिला मंत्री एवं केलाखेड़ा मंडल प्रभारी बिट्टू चौहान, महिला मोर्चा जिला आईटी संयोजक पूजा जिंदल, जिला मंत्री कविता नेगी तथा भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उमा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे खाद्य तेल संरक्षण अभियान के तहत महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत हर वर्ष लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का खाद्य तेल आयात करता है। यदि प्रत्येक परिवार प्रतिदिन एक चम्मच तेल की बचत करे तो इससे देश का करोड़ों रुपये का विदेशी मुद्रा व्यय बचाया जा सकता है। साथ ही कम तेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपने घर की रसोई से इस अभियान की शुरुआत कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगी। जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी बिट्टू चौहान ने कहा कि माताएं और बहनें परिवार की आधारशिला होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं को इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपना उनके प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं अपने घरों से कम तेल के उपयोग का संकल्प लें तो यह अभियान पूरे देश में सफल हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन अर्चना शर्मा ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता निशा चौहान, सविता शर्मा, शिल्पी, बीना, नीतू, अनीता, माया, रीना, निशा और यास्मीन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

MORE NEWS

कालाढूंगी - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में एक दिवसीय धरना दिया गया।

कालाढूंगी - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में एक दिवसीय धरना दिया गया।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 24, 2026

रामनगर में कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक रिसॉर्ट कर्मी की हुई दर्दनाक मौत पुलिस जुटी मामले की जांच में 

 रामनगर ,आपको बता दें कि रामनगर में मंगलवार की दोपहर ग्राम ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी में नहाने के दौरान एक रिसॉर्ट कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई आपको बता दें कि ग्राम कनार रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी 22 वर्षीय अजय आर्य जो की ग्राम ढिकुली स्थित बैला मोंडे रिसोर्ट में नौकरी करता था तथा मंगलवार को अजय का आप था इसी बीच अजय रिसोर्ट में ही काम करने वाले मैनपुरी एटा निवासी राजकुमार के साथ ढिकुली समीप स्थित कोसी नदी में नहाने चले गए राजकुमार ने बताया कि दोनों ही लोग कोसी में नहा रहे थे अजय नहाते नहाते पानी के तेज बहाव में बहने लगा और उसने बचाने के लिए जब शोर मचाया तो  राजकुमार ने भी बचाने के काफी प्रयास की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस व फायर कर्मचारी को दी गई मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर में अजय को पानी के गहने कुंड से बाहर निकाला लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी अजय को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ,राजकुमार मृतक का दोस्त

रामनगर में कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक रिसॉर्ट कर्मी की हुई दर्दनाक मौत पुलिस जुटी मामले की जांच में रामनगर ,आपको बता दें कि रामनगर में मंगलवार की दोपहर ग्राम ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी में नहाने के दौरान एक रिसॉर्ट कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई आपको बता दें कि ग्राम कनार रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी 22 वर्षीय अजय आर्य जो की ग्राम ढिकुली स्थित बैला मोंडे रिसोर्ट में नौकरी करता था तथा मंगलवार को अजय का आप था इसी बीच अजय रिसोर्ट में ही काम करने वाले मैनपुरी एटा निवासी राजकुमार के साथ ढिकुली समीप स्थित कोसी नदी में नहाने चले गए राजकुमार ने बताया कि दोनों ही लोग कोसी में नहा रहे थे अजय नहाते नहाते पानी के तेज बहाव में बहने लगा और उसने बचाने के लिए जब शोर मचाया तो राजकुमार ने भी बचाने के काफी प्रयास की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस व फायर कर्मचारी को दी गई मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर में अजय को पानी के गहने कुंड से बाहर निकाला लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी अजय को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है तथा जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ,राजकुमार मृतक का दोस्त

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 24, 2026

नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 24, 2026