
शंकर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, पुरुषोत्तम मिश्र अध्यक्ष व विद्यासागर मिश्र बने प्रबंधक
#देवरिया। शंकर इंटर कॉलेज बिंदवलिया मिश्र, नोनापार, देवरिया में प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम मिश्र को अध्यक्ष तथा विद्यासागर मिश्र को प्रबंधक चुना गया। वहीं राधाकृष्ण मिश्र को उपाध्यक्ष और नमोनारायण मिश्र को वित्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रबंध समिति के सदस्यों के रूप में भूपेंद्र मिश्र, सुमंत मिश्र, अनिल मिश्र, सालिक मिश्र एवं हरेराम मिश्र का चयन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पाण्डेय उपस्थित रहे। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न होने पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय द्विवेदी सहित प्रह्लाद मिश्र, सुभाष मिश्र, आशुतोष मिश्र अमन, भोले तिवारी, बाबू तरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के विकास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।