हिमाचल के हमीरपुर जिले के भोटा क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि पत्नी के विरोध करने पर पति और उसकी प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट की। हंगामे की सूचना पर भोटा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक उत्तराखंड में निजी कंपनी में काम करता था, जहां उसकी एक युवती से मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद दोनों भोटा में क्वार्टर लेकर साथ रहने लगे। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Hamirpur #Bhota #HimachalPradesh #CrimeNews #HimachalNews #newgkhabar