
हमेशा विवादों में रहने वाले डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर इस बार दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तार किया👇
मुरैना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ बुधवार की देर शाम सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। वह 32 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
मुरैना के गणेशपुरा में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उसकी पहचान अरविंद माहौर से हुई। उस समय अरविंद माहौर सबलगढ़ में एसडीएम थे। मैसेंजर पर चैट के बाद मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत होने लगी। इसी बीच अरविंद माहौर ने युवती से शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसके लिए युवती भी सहमत हो गई। पीड़िता के अनुसार 30 मार्च 2025 को अरविंद माहौर उसे अपनी कार से घुमाने के बहाने ले मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले गया, जहां कार में उसका दुष्कर्म किया। इसके बाद सबलगढ़ में सरकारी आवास और फिर ग्वालियर में फ्लैट पर ले जाकर भी दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार अरविंद माहौर ने शादी करने की कसमें खाईं और 30 मार्च 2025 से 3 जून 2026 तक उसका कई बार शोषण किया। अब डिप्टी कलेक्टर शादी करने से मना कर रहा है और शिकायत करने पर पूरे परिवार को मरवाने की धमकियां दे रहा है।