मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे जगदीप धनखड़, AIIMS में भर्ती; कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में इलाज
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार (11 नवंबर) सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. 75 वर्षीय धनखड़ मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े और कुछ मिनट तक अचेत रहे. उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर लेकर पहुंचे. यहां ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच कर जरूरी चिकित्सा सहायता दी. इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली के AIIMS ले जाया गया. फिलहाल उन्हें अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनकी जांच और इलाज कर रहे हैं. हालांकि, उनके बेहोश होने की वजह और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर AIIMS प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है.
#JagdeepDhankhar #JagdeepDhankharHealth #JagdeepDhankharNews #AIIMSDelhi #AIIMS #BreakingNews #DelhiNews #FormerVicePresident #IndiaNews #LatestNews