
भुवनेश्वर (ओडिशा): देश में सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने विजिलेंस टीम के भी होश उड़ा दिए हैं। ओडिशा विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां से अकूत संपत्ति का साम्राज्य मिला है। जांच में पता चला है कि आरोपी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा ने साल १९९९ में महज ६,००० रुपये प्रति माह की तनख्वाह पर एक जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी नौकरी की शुरुआत की थी। लेकिन आज उनके पास से २ करोड़ से ज्यादा का कैश (जो बैंक लॉकरों में छुपाकर रखा गया था), भुवनेश्वर जैसी प्राइम लोकेशन पर ५ बहुमंजिला इमारतें, १३ बेहद कीमती जमीनों के प्लॉट, ३४१ ग्राम सोना और लाखों रुपये के बैंक डिपॉजिट मिले हैं।
विजिलेंस की टीम ने जब मशीनों से नोटों की गिनती शुरू की, तो देखने वाले दंग रह गए। भ्रष्टाचार की कमाई से खड़े किए गए इस साम्राज्य ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। आरोपी इंजीनियर को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
#IndiaHeadline24 #BreakingNews #OdishaVigilance Raid #CorruptEngineer #CashSeized #VigilanceRaid #AntiCorruption #OdishaNews #TrendingNews #CrimeNews #HindiNews #SocialMediaViral #BigDisclosure
Mauganj, Rewa | Jun 7, 2026