
#कस्बे_में_मिलावट_के_खिलाफ_कार्यवाही_की_मांग,
#_एसडीएम_को_सौंपा_ज्ञापन
#बृजनगर(डीग)_______
एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा को कस्बा बृजनगर में इन दिनों खाद्य सामग्री जैसे मिठाई ,मावा ,पनीर दूध, घी ,खाद्य तेल में की जा रही मिलावट को रोकने बाबत ज्ञापन सौंपा गया।
एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा के द्वारा बताया गया कि कस्बा बृजनगर में इन दोनों जनता के स्वास्थ्य और जीवन से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। मिठाई और राशन विक्रेताओं के द्वारा खुले आम ढलल्ले से आमजन के जीवन और स्वास्थ्य को संकट में डालते हुए मिलावटी सामान बेचा जा रहा है। मिठाई विक्रेताओं के द्वारा खुलेआम मावा, पनीर और मिठाइयों में आमजन के जीवन और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ की मिलावट के नुकसान पहुंचाया जा रहा है तथा दूध विक्रेताओं के द्वारा बिना किसी डर के यूरिया, सर्फ,पामऑयल आदि की मिलावट कर आमजन के जीवन को संकट में डालकर दूध बेचा जा रहा है एवं राशन वाली दुकानों पर बिना कानून के डर के मिलावटी नकली घी, पामऑयल और खाद्य तेल बेचा जा रहा है और खाद्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग नींद में सो रहा है, इन विभागों को आमजन के जीवन से कोई सरोकार नहीं है,आमजन के जीवन की सुरक्षा की जो जिम्मेदारी सरकार द्वारा खाद्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग को सौंपी थी ,उस जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी से ये विभाग नहीं निभा पा रहे हैं। इस ज्ञापन के जरिय मांग की जा रही है कि मिठाई विक्रेताओं , दूध विक्रेताओं एवं राशन विक्रेताओं की दुकानों से खाद्य पदार्थों जैसे मावा, दूध ,मिठाई ,पनीर, घी, खाद्य तेल आदि के नमूने ले और परीक्षण के लिए भिजवाए और दोषी विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्यवाही करवाई जावे, जिससे मिलावटखोर विक्रेताओं से आमजन के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा की जा सके तथा मिलावटी के जहर से आमजन के जीवन की रक्षा हो सके। इस अवसर पर एडवोकेट देवेंद्र कुमार शर्मा,एडवोकेट खालिद खान,हेमेंद्र सिंह गुर्जर, एडवोकेट काजल जांगिड़, एडवोकेट देशराज सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।