देशभर में बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज से बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। कर्मचारी पिछले दो वर्षों से 5-डे वर्किंग की मांग कर रहे हैं, जिसे लेकर सरकार और यूनियनों के बीच गतिरोध बना हुआ है।
इस हड़ताल के कारण आज शुक्रवार से लेकर रविवार तक बैंकों में ताले लटके रहेंगे, जिससे ग्राहकों को लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। #एसबीआई, #पीएनबी, यूसीओ और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई प्रमुख सरकारी और निजी बैंक इस हड़ताल का हिस्सा हैं।
बैंक यूनियनों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह पहले ही लागू हो चुका है। यदि सरकार जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
#breakingnewswala #BankStrike #नईदिल्लीNews #BankingUpdate #EconomyNews #HindiNews #BusinessNews #BNWTV