
⏩कहानी बदलाव की
⏩ मातृ वंदना योजना से रूपा नापित को मिली आर्थिक सहायता
⏩शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित ग्राम पठारी निवासी श्रीमती रूपा नापित, पति श्री सुनील नापित ने बताया कि उनकी द्वितीय बालिका के जन्म पर योजना के तहत उन्हें 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है।
श्रीमती रूपा नापित ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि उनके लिए उपयोगी है। इससे परिवार को बालिका के पालन-पोषण, पोषण एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिल रही है। योजना से लाभ मिलने पर उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें संबल मिला है और परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला कल्याण को बढ़ावा मिल सके।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya