#सिंहस्थ_2028
-------------
नियमित निरीक्षण-95
---------------
🔸बारिश के बाद घाट निर्माण कार्य में तेजी लाकर मई 2027 तक कार्य पूर्ण करें—संभागायुक्त श्री सिंह
----------------------
🔸गऊघाट एवं त्रिवेणी क्षेत्र में घाट निर्माण कार्य के निरीक्षण दौरान दिए निर्देश
------------------------
उज्जैन, 17 अक्टूबर। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित स्नान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिप्रा नदी के लगभग 29 किलोमीटर क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा नवीन घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। घाट निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए शनिवार को संभागायुक्त-सह-सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्माणाधीन नवीन घाटों का निरीक्षण किया।
नियमित निरीक्षण के तहत गऊघाट पाले के समीप एवं नवग्रह शनि मंदिर के पीछे ग्राम गोठड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन घाटों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाट क्षेत्र में रिटेनिंग वॉल एवं लैंडिंग का कार्य प्रगतिरत है। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य को पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाया जाए। मई 2027 तक घाट निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने घाट निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह एवं कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माण स्थल पर मौजूद श्रमिकों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्रतिदिन कार्य प्रारंभ होने के समय तथा प्रतिदिन किए जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
🔸 सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालुओं को मिलेगी सुगम स्नान की सुविधा
---------------------
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को गति के साथ पूर्ण कराया जा रहा है। बारिश के दौरान शिप्रा नदी में जलस्तर एवं नदी में पानी की स्थिति के कारण घाट निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था, जिसके चलते कार्य की गति कुछ धीमी रही। अब बारिश समाप्त होने के बाद घाट निर्माण कार्योंं में तेजी लाई गई है। उन्होंने बताया कि शिप्रा नदी के लगभग 29 किलोमीटर क्षेत्र में नवीन घाटों का निर्माण किया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Simhasth2028 Collector Office Ujjain
1 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026