देवघर के त्रिकुट पहाड़ से 200 फीट विशाल चट्टान टूटकर गिरी, मची अफरा-तफरी
देवघर के प्रसिद्ध त्रिकुट पर्वत पर रविवार सुबह करीब 5 बजे भीषण भूस्खलन हुआ। पहाड़ की लगभग 1500 फीट ऊंची चोटी से विशाल चट्टान टूटकर नीचे गिर गई। तेज धमाके जैसी आवाज से आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों में दहशत फैल गई।
करीब 200 फीट विशाल चट्टान पहाड़ से टूटकर गिरी।
आश्रम से महज 50 फीट की दूरी पर जाकर रुकी चट्टान।
पहाड़ के 30-40 सखुआ के पेड़ों को पहुंचा नुकसान।
प्रशासन और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
गनीमत रही कि उस वक्त पहाड़ पर पर्यटकों की मौजूदगी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था!
#Deoghar #TrikutPahad #Landslide #JharkhandNews #BreakingNews