
अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी श्री आकाश कुलहरि के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन (नोडल अधिकारी) डॉ0 ईशान सोनी के पर्यवेक्षण में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की रैंकिग में लगातार जनपद जालौन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा जनपद के 19 थानों में 18 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है
आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत व अपर पुलिस अधीक्षक जालौन (नोडल अधिकारी) डॉ0 ईशान सोनी द्वारा समय-समय पर क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देश निर्गत किये गये कि पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छा व्यवहार कर गुण दोष के आधार पर जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया/कराया जाये । आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है तथा पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच हेतु जाँचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक जाँच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है ।
जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त संदर्भों का गहराई से एवं निष्पक्ष जांच हेतु निरन्तर उच्चाधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण करते हुये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाता है । इस कठिन परिश्रम, अथक प्रयास से माह अक्टूबर-2026 में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में लगातार जनपद जालौन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है एवं 19 थानों में 18 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जालौन पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शितापूर्ण निष्पक्ष कार्यवाही जारी रखी जायेगी।
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
#jalaunpolice #UPPolice
Orai, Jalaun | Nov 5, 2026