शादी का झांसा देकर इंजीनियर से 1.5 करोड़ की ठगी, 3 महीने में खाली कराया बैंक अकाउंट, डेटिंग पोर्टल पर मिली थी 'श्रुति'
दरभंगा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक इंजीनियर युवक को डेटिंग पोर्टल के जरिए युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया. युवती ने पहले शादी का भरोसा दिलाया और फिर इन्वेस्टमेंट बैंक में काम करने का दावा कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए. आरोपी युवती ने युवक के साथ-साथ उसके माता-पिता और बहन की जमा पूंजी भी अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली. करीब तीन महीने तक चले इस खेल के बाद जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो युवती ने संपर्क तोड़ लिया.
#Bihar #Darbhanga #Crime
Amroha, Amroha | Nov 5, 2026