
शिवपुरी- थाना अमोला पुलिस द्वारा वाहन चोरी मामलों में कार्यवाही करते हुये चोरी की तीन मोटर सायकल सहित आरोपी शिवम उर्फ नेम गौर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में चोरी के अपराधों में चोरी गये माल मसरुका को जप्त करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अमोला उनि. योगेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा कार्यवाही करते हुऐ झांसी (उ.प्र.) से चोरी हुई तीन मोटर सायकल को कुशवाह होटल के पास अमोलपठा रोड थाना अमोला से दिनांक 07.09.26 को आरोपी शिवम उर्फ नेम गौर पुत्र भरत गौर उम्र 22 साल निवासी गण दांगीपुरा थाना अमोला जिला शिवपुरी के कब्जे से जप्त की गयी, जिनकी कुल कीमती 90000 हजार रुपये की है। उक्त आरोपी के विरुध्द थाना पर अपराध क्र 207/26 धारा 303(2),317(2) बी. एन. एस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
1- मोटर सायकल क्रमांक UP93BV1773, चेसिस नंबर MBLHAW120NHD20742 एवं इंजन नंबर HA11EDNHD23222 वाहन स्वामी आरिफ पुत्र इस्माइल खान नि. मुरारी नगर लहार गिर्ड झांसी उ.प्र. मो.9935905100
2- बजाज पल्सर मो.सा. क्र. UP3AP3363 जिसका चेसिस नंबर MD2A11CZ5ECF99983 एवं इंजन नंबर DHZOEF79407 वाहन स्वामी देवेन्द्र प्रताप पुत्र रतिराम नि.329 पेंच मोहल्ला नन्दनपुरा सीपरी बाजार झांसी उ.प्र. मो. 7309266914
3- होंडा साईन मोटरसाईकिल जिसका चेसिस नंबर ME4JC65CDAD002033 एवं इंजन नंबर JC65ED0005938