
थाना शहर रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चोरी के मामले में एक आरोपी काबू
– तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई
रतिया, 23 जून। थाना शहर रतिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए करंडी निवासी आदेश कुमार पुत्र अमर सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र गोपी चंद, निवासी वार्ड नंबर 7, शक्ति नगर, रतिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी टोहाना रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के नजदीक “राजधानी बैटरी हाउस” नाम की दुकान है।
शिकायत के अनुसार दिनांक 14.06.2026 को वह लगभग दोपहर 2 बजे कुछ समय के लिए दुकान से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान से गीजर तथा जूसर चोरी कर लिए गए।
शिकायत के आधार पर थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 145 दिनांक 22.06.2026 धारा 331(3), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करंडी निवासी आदेश कुमार पुत्र अमर सिंह को काबू किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले की नियमानुसार आगे की जांच जारी है।
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026