रोजगार क्षमता और उद्यमिता विकास पर क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित || Jamui Hunt Media
जमुई • Abhishek Kumar Jha || भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित Jan Shikshan Sansthan Jamui के कार्यालय परिसर में एकदिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना और उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करना था।निदेशक अंशुमान ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार की योजनाओं, बैंक लोन प्रक्रिया, मार्केटिंग, डिजिटल भुगतान और सरकारी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को कौशल के साथ-साथ अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी प्रबंधन क्षमता भी दी जा रही है। मौके पर प्रोग्राम ऑफिसर पंकज कुमार सिंह, प्रोग्राम असिस्टेंट विकास रंजन, कुन्दन कुमारी, सोनी कुमारी, कर्मी चन्दन कुमार, प्रीति कुमारी सहित विभिन्न प्रशिक्षण के ट्रेनर मौजूद रहे।
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026