
➡️ अमानक उर्वरक विक्रय के मामले में कृषि सेवा केंद्र संचालक के विरुद्ध FIR दर्ज
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केसली द्वारा अमानक उर्वरक विक्रय के मामले में कार्रवाई करते हुए मेसर्स केसरी नंदन कृषि सेवा केंद्र, ग्राम टड़ा, तहसील केसली के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग द्वारा उक्त उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठान से उर्वरक का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में संबंधित उर्वरक का नमूना निर्धारित गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप नहीं पाया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत संबंधित प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर के विरुद्ध पुलिस थाना केसली में FIR दर्ज कराई गई है।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केसली ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं मानक स्तर का उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उर्वरक की गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
#jansamparkMP #sagar