➡️ एसडीएम कार्यालय बीना में हार्वेस्टर संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
एसडीएम कार्यालय बीना में एसडीएम श्री आशीष कुमार की अध्यक्षता में बीना विकासखंड एवं तहसील क्षेत्र के समस्त हार्वेस्टर संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीना, खुरई, मालथौन, राहतगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित हार्वेस्टर संचालकों ने भाग लिया।इस अवसर पर कृषि विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हार्वेस्टर संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने हार्वेस्टर संचालकों को शासन द्वारा जारी निर्देशों एवं सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने तथा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए कहा।
बैठक में हार्वेस्टर मशीनों में आवश्यक सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करना। सभी हार्वेस्टर संचालकों द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करना। किसानों की सुविधा एवं फसल कटाई के दौरान उचित व्यवस्था बनाए रखना। सभी हार्वेस्टरों में एसएमएस सिस्टम लगाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसानों को समय पर सूचना एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त प्रबंधन व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू करना विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में श्री जे डी शर्मा, एसडीओ अवधेश राय, SADO कृषि विस्तार अधिकारी श्री दीपेश मोगे एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा हार्वेस्टर संचालकों से अपील की गई कि वे सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, ताकि किसानों को फसल कटाई के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा कृषि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
#jansamparkMP #sagar