प्रशासन में संवेदनशीलता,समन्वय और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता:जिला पदाधिकारी कैमूर
1. सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा एवं कार्य-योजना (Time Line) के अनुसार ससमय सुनिश्चित किया जाए।
2. सभी पदाधिकारी परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए अपने कार्यों पर पूर्ण फोकस रखें।
3. सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों का त्वरित एवं सुचारू निष्पादन किया जाए।
4. आम नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए और उनके साथ सम्मानजनक एवं विनम्र व्यवहार किया जाए।
5. जन-समस्याओं के समाधान में तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।
Mohania, Kaimur | Aug 21, 2026