SPO की सैलरी बढ़ाने और स्थायी नीति बनाने की मांग उठी, DS ठाकुर ने सांसदों से किया आग्रह
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी/डलहौजी: डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने SPO (विशेष पुलिस अधिकारियों) की सैलरी बढ़ाने और उनके लिए स्थायी नीति बनाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से इस मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया।
इस दौरान SPO जवानों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें माता भलेई का फोटो फ्रेम भेंट किया। मुलाकात के दौरान SPO की वेतन वृद्धि और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नीति बनाने की मांग पर चर्चा हुई।
SPO जवानों को इस संबंध में जल्द नीति बनाए जाने का आश्वासन मिलने की बात कही गई है।
#SPO #DSThakur #HarshMahajan #RajivBhardwaj #JairamThakur #Dalhousie #Chamba #HimachalPradesh #PahadiNews
Chamba, Chamba | Oct 18, 2026