
पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई | 180 लीटर अवैध शराब जब्त
पन्ना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,000 क्वार्टर यानी 180 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार से अवैध शराब लेकर कुछ लोग देवेन्द्रनगर से पन्ना की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पन्ना-देवेन्द्रनगर मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन को छापर गांव की ओर भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर नर्सरी गेट के पास वाहन को रोक लिया।
तलाशी में बरामद हुआ—
▪️ 1,000 क्वार्टर अवैध देशी शराब
▪️ कुल मात्रा – 180 लीटर
▪️ शराब की अनुमानित कीमत – ₹1 लाख
▪️ सफेद कार MP35 CA 3672 – अनुमानित कीमत ₹8 लाख
▪️ कुल जब्त मशरूका – करीब ₹9 लाख
पुलिस ने मौके से सौरभ विश्वकर्मा उम्र 31 वर्ष और उमेश रैकवार उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना, को गिरफ्तार किया है।
वहीं प्रकरण में दीपू राय, अभिराज यादव, छोटू यादव और देवेन्द्र यादव की तलाश जारी है।
दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस की अपील: अवैध शराब के कारोबार या परिवहन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करें।
#PannaPolice #Panna #MadhyaPradeshPolice #अवैधशराब #शराब_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई #PannaNews #BreakingNews #MPPolice #JansamparkMP #dgpmp #mppolicedeptt