सेवा पर्व में शाहनगर की बेटियों का सम्मान, GDA प्रशिक्षण से बनीं आत्मनिर्भर
ब्रजपुर, पन्ना | 22 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा पर्व’ के अंतर्गत ब्रजपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मध्यप्रदेश शासन वन विभाग एवं दक्षिण वन मंडल पन्ना के ग्रीन इंडिया मिशन (GIM) द्वारा संचालित GDA प्रशिक्षण केंद्र शाहनगर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनी शाहनगर क्षेत्र की चार छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्राएं:
➡️ प्रतीक्षा दुबे
➡️ सरस्वती गडारी
➡️ शिवानी साहू
➡️ प्रतीक्षा गर्ग
GDA प्रशिक्षण के बाद इन छात्राओं ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रोजगार हासिल किया। इनमें छात्राएं मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर एवं सेल्वी हॉस्पिटल, जबलपुर में नर्स के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
माननीय सांसद द्वारा छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन, कौशल और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
शाहनगर की इन बेटियों ने साबित किया कि सही प्रशिक्षण और अवसर मिले तो बेटियां अपने हुनर के दम पर सफलता की नई इबारत लिख सकती हैं।
#सेवा_पर्व #शाहनगर #पन्ना #GreenIndiaMission #GDATraining #महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भर_बेटियां