
श्री रेणुका जी (SC) (57)विधानसभा क्षेत्र में कौन होगा अगला विधायक? वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में किसको कितने वोट मिले
============
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
मोबाइल नंबर (9418059999)
=========
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 2027 में जनता हाथ के साथ जाएगी या फिर कमल खिलाएगी। ये तो जनता ही तय कर सकती है।
इस विधानसभा क्षेत्र में एक बार बीजेपी से हिरदाराम चुनाव जीते थे। इससे पहले स्वर्गीय प्रेम सिंह कांग्रेस से जीतते रहे है। इसके बाद उनके बेटे विनय कुमार जीत रहे है। अब विनय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है। उनका कद बढ़ा है। लेकिन चुनौतियां कम नहीं है।
ये सीट पिछले 36 साल से लगभग कांग्रेस के एक ही परिवार के पास रही है। डॉ. प्रेम सिंह 6 बार यहाँ से विधायक रहे, उसके बाद उनके बेटे विनय कुमार 2012 से लगातार जीत रहे हैं। 2011 में श्री रेणुकाजी में उपचुनाव हुआ था। ये सीट कांग्रेस के 6 बार के विधायक डॉ. प्रेम सिंह के निधन से खाली हुई थी।
नतीजा - 4 दिसंबर 2011
विजेता: हृदय राम (भाजपा) 20,804
विनय कुमार 17,278 वोट
निर्दलीय सुंदर सिंह - 1,075 वोट
ये इतिहास में पहली बार था जब भाजपा ने रेणुका सीट जीती थी। इससे पहले 1977 (जनता पार्टी) और 1990 (जनता दल) को छोड़कर ये सीट हमेशा कांग्रेस के पास रही थी।
वर्ष 2022 के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम
विनय कुमार कांग्रेस (INC) 28,642
नारायण सिंह भाजपा (BJP) 27,782
जगमोहन सिंह देवभूमि पार्टी 2,092
राम किशन AAP 686
NOTA NOTA 485
कुल वैध मतदान: 59,687
जीत का अंतर: 860 वोट से विनय कुमार जीते।
#कांग्रेस
#बीजेपीसरकार
Ronhat, Sirmaur | Sep 11, 2026