संनिर्माण कर्मकार मंडल योजनांतर्गत टीकमगढ़ नगरीय निकाय द्वारा 4 हितग्राहियों को कर्मकार मंडल योजना के कार्ड वितरित किए गये
---
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा शुक्रवार को शासन की महात्वाकांक्षी योजना संनिर्माण कर्मकार मंडल योजनांतर्गत निकाय द्वारा 4 हितग्राहियों को कर्मकार मंडल योजना के कार्ड वितरित किए गये।
शासन द्वारा कर्मकार मंडल कार्ड के तहत पात्रता पर्ची, प्रसूति सहायता, अनुग्रह सहायता, श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश जैसे योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। योजना का कार्ड प्राप्त होने पर हितग्रहियों द्वारा अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh