मुजफ्फरपुर में नगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर मोतीझील स्थित उमा मार्केट में करीब सात साल से फर्जी आधार और पासपोर्ट बनाने का खेल चल रहा था। बुधवार शाम नगर थाना पुलिस ने कन्हाई कम्युनिकेशन पर छापेमारी की।
यहां से फर्जी आधार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, आठ मूल आधार कार्ड, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किए गए। जांच के दौरान बांग्लादेश निवासी मो. बेलाल होसन के नाम पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनाए जाने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने मौके से साहिल कुमार और बाद में सारण के दरियापुर निवासी शिव कुमार पंडित को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के बयान पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें कन्हाई कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितने लोगों के फर्जी आधार और पासपोर्ट तैयार किए गए।
#foryou #bihar #muzaffarpur #bangadeshiarrest #india #modi