
मऊगंज/हनुमना/नईगढ़ी: मऊगंज के इतिहास में दिव्यांगों और बुजुर्गों के हक के लिए अब तक का सबसे बड़ा और अभूतपूर्व कदम उठाया गया है। हैंडीकैप दिव्यांगजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सह-सचिव और सजग पत्रकार श्री दीपक कुमार गुप्ता के कड़े संघर्ष और कलेक्ट्रेट के सामने किए गए ऐतिहासिक अनशन का ही यह महा-असर है कि मऊगंज कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने पूरे शासकीय अमले को धरातल पर झोंक दिया है। जिले में आगामी 13 जुलाई से 15 जुलाई तक तीन दिवसीय विशाल 'दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन परीक्षण व उपकरण सहायक प्रदाय शिविर' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और जीवन रक्षक उपकरण पूरी तरह निःशुल्क देने हेतु परीक्षण किया जाएगा।
शिविर का शेड्यूल:
13 जुलाई: हनुमना (सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय)
14 जुलाई: नईगढ़ी (नगर परिषद बहुउद्देशीय भवन)
15 जुलाई: मऊगंज (शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय)
इस महा-अभियान को रिकॉर्ड तोड़ सफल बनाने के लिए प्रदेश सह-सचिव दीपक कुमार गुप्ता ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने मऊगंज जिले के समस्त सीएससी (CSC) डिस्ट्रिक्ट मैनेजरों, वीएलई (VLE) भाइयों, सरपंचों, सचिवों और रोजगार सहायकों से भावुक अपील की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्हाट्सएप ग्रुपों और मुनादी के जरिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि सरहद के भीतर रहने वाला एक भी गरीब दिव्यांग या बुजुर्ग इस लाभ से वंचित न रह जाए।
आवश्यक दस्तावेज (साथ लाना अनिवार्य):
दिव्यांगजन: आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड और आय प्रमाण पत्र।
वरिष्ठजन (60 वर्ष से ऊपर): आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो और बीपीएल राशन कार्ड।
#IndiaHeadline24 #MauganjNews #DeepakGuptaUnshan #CollectorMauganj #SanjayKumarJain #DivyangCamp #HanumanaNews #NaigarhiNews #ADIPScheme #VLEBrothers #HistoricVictory #SocialWelfare
Mauganj, Rewa | Jul 11, 2026