
गिरिडीह। झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गिरिडीह प्राइवेट ट्यूटर्स के तत्वावधान में शोकसभा सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने उनके सहज एवं मृदुल व्यवहार, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता को याद किया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गिरिडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, महिला कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसी शैक्षणिक संस्थाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा।
शिक्षकों ने पर्यटन और नगर विकास के क्षेत्र में उनके प्रयासों को भी याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मिंटू सर, सद्दाम सर, रविंद्र विद्यार्थी सर, राजीव सर, अनिल सर, संजय सर, आशु सर, श्लोक सर, रवि रंजन सर, सुजीत सर और अजय तर्वे समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
#सुदिव्यकुमारसोनू #SudivyaKumarSonu #गिरिडीह #GiridihNews #झारखंड #JharkhandNews #श्रद्धांजलि #शोकसभा #गिरिडीहप्राइवेटट्यूटर्स #शिक्षा #Giridih #Jharkhand #Tribute #EducationNews