तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित संत मैरी विद्यालय में शुक्रवार को खेलो झारखंड कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव, उपप्रमुख बैजू मरांडी, सांसद प्रतिनिधि माला सिन्हा एवं जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है।प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी बीपीओ अक्षय कुमार प्रभाकर संभाल रहे हैं। वहीं शारीरिक शिक्षक रोहित कुमार सिंह के साथ विवेक कुमार, विनय कुमार यादव, खुर्शीद अंसारी, चुनमुन प्रसाद यादव, सुशीला टुडू, मार्सेला हेंब्रम, स्नेहा संगमा, सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, आनंद कुमार एवं टेरेसा हांसदा की देखरेख में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।आयोजकों के अनुसार खेलो झारखंड के तहत चल रही प्रतियोगिताएं 12 सितंबर को पूर्ण रूप से संपन्न होंगी। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
#highlights
#jharkhand