के दीपक कुमार बने बीडीओ, 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता
नोखा। रोहतास जिले के नोखा प्रखंड अंतर्गत बिसेनी खुर्द गांव निवासी दीपक कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दीपक कुमार कमलेश प्रसाद एवं चंद्रकला देवी के पुत्र हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। दीपक की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि दीपक कुमार ने अपने परिवार के साथ-साथ बिसेनी खुर्द और नोखा प्रखंड का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर गांव में हर्ष का वातावरण है और लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।