Public App Logo
सेक्टर-20 के पार्क नंबर 2008 में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित पार्क नंबर 2008 में आसपास की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने मिलकर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, पार्क विकास समिति के प्रधान अविनाश मलिक, वार्ड नंबर 14 के पार्षद राकेश गोयल** सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वार्ड नंबर 15 की पार्षद प्रियंका कुंडलस ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया। #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण #स्वतंत्रता_दिवस #पंचकूला #सेक्टर20 #हर_खबर_पर_पैनी_नजर - Panchkula News