
वर्षा ने पहले ही प्रयास में कर दिया कमाल
हलद्वानी की अपूर्वा जोशी के बाद अब वर्षा जोशी ने रचा कीर्तिमान। आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर की बेटी दीपा ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक पाई है। यह संजोग है कि दोनों अपूर्वा और दीपा दोनों हो बागेश्वर जिले की ही मूल निवासी है। दोनों ने अपने अपने मुकाम पाए है। अपूर्वा अब आईएएस बनने के बाद बागेश्वर जिले में डीएम हैं। दीपा की प्रदेश भर में 2nd रैंक आने से परिवार में खुशी का माहौल है।#ukpsc #uttarakhand #haldwani #followerseveryone #hightlightseveryone
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परिणाम में हल्द्वानी के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल करते हुए डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन प्राप्त किया है। दमुवाढूंगा निवासी वर्षा जोशी और मल्ली बमोरी निवासी उज्ज्वल डालाकोटी की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दमुवाढूंगा निवासी वर्षा जोशी ने वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद एमबीपीजी कॉलेज से बीएससी तथा इग्नू से एमए किया। वर्षा के पिता केवलानंद जोशी आईटीबीपी में तैनात हैं, जबकि माता दीपा जोशी हैं। वर्षा ने बताया कि उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, निरंतर अध्ययन और नियमित अभ्यास उनकी सफलता का आधार रहा।