गोपालगंज=नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा यादव नगर में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 477 लीटर देसी शराब जब्त की। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने झाड़ी के पास से शराब बरामद की। जब्त शराब में बंशी बबली ब्रांड की 2 यूपीएमएल देसी शराब शामिल है। कुल 53 कार्टन शराब बरामद की गई। इसकी कुल मात्रा 477 लीटर बताई गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को जब्त कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Bihar, India | Nov 13, 2026