
ऐतिहासिक जीत के बाद आज प्रतापगढ़ पहुंचेंगे शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत-अभिनंदन
तीसरी बार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर निकालेंगे धन्यवाद एवं आभार यात्रा, सुखपाल नगर में जुटेगा शिक्षकों और समर्थकों का हुजूम
#लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय दर्ज करने वाले विधान परिषद सदस्य माननीय उमेश द्विवेदी जी शुक्रवार, 06 नवंबर को अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ पहुंचेंगे । इस अवसर पर वे "धन्यवाद एवं आभार यात्रा" के माध्यम से शिक्षक समाज, विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। उनके आगमन को लेकर जनपद में खासा उत्साह है। सुबह 10:30 बजे अगई बॉर्डर से स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला शुरू होगा । यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों/बाजारों/चौराहों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा । अपराह्न 03:30 बजे सुखपाल नगर तिराहे पर तहसील इकाई पट्टी, रानीगंज तथा ब्लॉक इकाई सदर एवं मान्धाता के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित होगा। इसके बाद 03:45 बजे भाजपा कार्यालय, टेउंगा में यात्रा का समापन होगा । लगातार तीसरी बार मिली यह ऐतिहासिक जीत शिक्षक समाज के अटूट विश्वास और एकजुटता की मिसाल है । शिक्षक एवं प्रबंधक महासभा ने जनपद के समस्त प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं समर्थकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि का स्वागत-अभिनंदन करने की अपील की है ।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #mlc #MLC #umeshdiwedi