
ऑपरेशन स्माइल के तहत गोंडा पुलिस ने 4 वर्षीय गुमशुदा बालक को परिजनों से मिलाया
परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अलीगढ़ पुलिस की तत्परता की हुई सराहना
गोंडा (अलीगढ़)। जनपद अलीगढ़ में गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं उन्हें उनके परिजनों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत थाना गोंडा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए चार वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को राजकुमार पुत्र हरपाल एवं उनकी पत्नी ज्योति, निवासी दानवीर, थाना गोंडा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उनका चार वर्षीय बालक घर के बाहर सड़क किनारे अकेला घूम रहा था और लापता हो गया है।
सूचना मिलते ही थाना गोंडा पुलिस टीम ने तत्काल बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के गांवों, मोहल्लों एवं गलियों में पूछताछ की तथा स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए बालक के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जांच के दौरान पता चला कि बालक चककी वाली गली, नई बस्ती, थाना गोंडा क्षेत्र का रहने वाला है।
इसके बाद पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाकर बालक की पहचान सुनिश्चित की और उसे सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने अलीगढ़ पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसौदिया
उपनिरीक्षक आदित्य कुशवाहा
उपनिरीक्षक राजवीर सिंह
कांस्टेबल पवन कुमार
महिला कांस्टेबल ज्योति कृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshAligarh PoliceChief Minister Office Uttar Pradesh
Koil, Aligarh | Oct 17, 2026