
✅ संबल योजना अंतर्गत जिले के 100 हितग्राही लाभान्वित
मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कुलैथ, जिला-ग्वालियर से सामान्य मृत्यु एवं दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरणों में अनुग्रह सहायता राशि के प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि डी.बी.टी. के माध्यम से सिंगल क्लिक द्वारा हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई।
श्रमपदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि जिले के सामान्य मृत्यु के 93 प्रकरण, दुर्घटना में मृत्यु के 7 प्रकरण इस प्रकार कुल 100 प्रकरणों में 2 करोड़ 14 लाख रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सिंगल क्लिक द्वारा हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कुलैथ, जिला-ग्वालियर से हुआ, जिसका जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष में सीधा प्रसारण हुआ, इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण एवं 10 हितग्राही उपस्थित रहे। संबल योजना अंतर्गत जिला बुरहानपुर के उक्त 100 प्रकरणों में जनपद पंचायत बुरहानपुर के 33, जनपद पंचायत खकनार के 40, नगर पालिक निगम बुरहानपुर के 15 एवं नगर परिषद शाहपुर के 12 प्रकरण शामिल है।
CM Madhya Pradesh
Department of Labour, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #burhanpur #बुरहानपुर #संबल_योजना