✅ भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, जनजातीय गौरव के रंग में रंगा #नेपानगर
✅ भव्य शोभायात्रा में पारंपरिक नृत्य और संस्कृति की दिखी झलक, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नेपानगर में उत्साह, उमंग और जनजातीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मालार्पण कर अंबेडकर चौराहा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक जनजातीय नृत्य और ढोल-मांदल की थाप के बीच निकली शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में संत समाज की ओर से श्री करण महाराज एवं अन्य वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर विधायक सुश्री मंजू दादू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर जनजातीय महापुरुषों को देशभर में सम्मान और पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों में विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, परंपराएं और गौरवशाली विरासत हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा और विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
✅ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं स्कूल बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक सुश्री मंजू दादू ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन में उपस्थित संत समाज एवं समस्त समाजजनों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन, समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Ministry of Tribal Affairs, Government of India Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #burhanpur #बुरहानपुर #भगवान_बिरसा_मुंडा #BhagwanBirsaMunda #जनजातीय_गौरव_दिवस #JanjatiyaGauravDivas
8 views | Burhanpur, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026